Loading...
जीवित रहने के लिए भोजन करना बहुत ही जरूरी है। यह हमारे शरीर को एनर्जी देता है हालांकि हम मांसाहारी खाना चाहते हैं या शाकाहारी यह हमारी खुद की इच्छा पर निर्भर करता है। बहुत सारे लोग शुद्ध शाकाहारी होते हैं वह किसी तरह के मांसाहारी खाने का सेवन करते हैं लेकिन आपको बता दें कि जाने अनजाने में वह ऐसी बहुत सारी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिन्हें वह शाकाहारी समझ लेते हैं।
चलिए, आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे मेंः-
–बर्गर हर किसी का फेवरेट होता है। लेकिन आपको बता दें कि बर्गर के साथ जो आप मायोनीज के चटकारे लेते हैं, उसमें अंडा शामिल होता है।
– केक को स्पंजी बनाने के लिए उसमें अंडे का इस्तेमाल किया जाता है हालांकि कुछ पूरी तरह से वेज भी बनाए जाते हैं।
– कुछ कोल्डड्रिंक्स में मछली का जिलेटिन डाला जाता है।
–चिप्स को सब पूरी तरह से शाकाहारी समझते हैं तो हम आपको बता दें कि इसमें भी जानवरों के उत्पाद मिले होते हैं।
–कुछ शैंपेन जैसे बौलिंगर में भी जानवरों के उत्पाद मिलाए जाते हैं। इसे साफ करने के लिए इसमें एनिमल फाइनिंग मिलाए जाते हैं।
इन चीजों का सेवन करने से पहले पीछे दिए गए सामग्री को जरूर पढ़ लें।
Source: punjabkesari
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!